104 रातों-रात चर्बी का सफाया करेगा दही का ऐसा प्रयोग !

 रातों-रात चर्बी का सफाया करेगा दही का ऐसा प्रयोग !



दही के फायदे सिर्फ मुंह से बोले ही नहीं जाते हैं बल्कि दही वाकई हमारे लिए बहुत काम की चीज है। दही ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य साधन है जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि यह हमारे सौंदर्य को भी बरकरार रखता है। आजकल लोग अपनी फिटनेस को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। जिसके चलते उन्हें घंटो जिम में वक्त बिताना पड़ता है। लेकिन दही एक ऐसा उपाय है जो चर्बी को घटाने में काफी मदद करता है। इतना ही नहीं जो लोग काफी दुबले होते हैं दही खाने से उनका वजन सामान्य हो जाता है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि ये कोई जादू है क्या? तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दही केवल हमारे शरीर के वजन को सामान्य कर देता है। आज हम आपको दही के कुछ आश्चर्यजनक फायदे बताने जा रहे हैं।

चर्बी का करता है सफाया

भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के चलते आजकल लोगों में बेवजह चर्बी अपना घर कर लेती है। यह बिल्कुल सच है कि चर्बी अकेले नहीं बल्कि अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ लाती है। दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को घटाया जा सकता है। अधिकतर लोगों को पेट में चर्बी की समस्या होती है। इसके लिए अगर आप नियमित दही, छाछ या लस्सी का सेवन करेंगे तो आपकी ये समस्या कुछ ही दिनों में हल हो जाएगी। जो लोग काफी पतले हैं और थोड़ा वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें दही के साथ किशमिश, बादाम और छुहारा लेना चाहिए। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी है।

त्वचा को निखारे

दही हमें आंतरिक के साथ-साथ बाहरी फायदे भी करता है। दही के सेवन से सौंदर्य को काफी हद तक निखारा जा सकता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आप सुबह खाली पेट केवल दही का सेवन करें। इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होने के साथ ही चेहरे पर चमक भी आएगी। वहीं, अगर आप थोड़ा वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट दही के साथ केले का सेवन करें। कुछ ही दिनों तक ऐसा करने से आपको चेहरा गुलाब की तरह दमकने लगेगा। इसके साथ ही आप अपने फेसपैक में भी दही को मिला कर पेस्ट लगा सकते हैं।

बालों को बनाता है मजबूत

बालों का टूटना और रफ होना आजकल ना सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों की भी समस्या हो गई है। दही का सेवन बालों के टूटने की समस्या को तुरंत रोकता है। दही के सवन के अलावा दही को बालों पर लगाया भी जा सकता है। दही से बाल लम्बे, घने और मुलायम होते हैं। नहाने से पहले बालों में दही से मालिश करें ताकि बालों की जड़ों तक दही पहुंच जाए। कुछ समय बाद बालों को धो दें। दही के ऐसे प्रयोग से डेंड्रफ भी खत्म होता है।

पसीने की बदबू को कहें बॉय बॉय

कई लोगों में पसीने की काफी तेज बदबू आती है। ऐसे लोगों को अगर कोई ना भी टोके तो भी खुद सिर शर्म से झुक जाता है। दही के सेवन से पसीने की बदबू को हमेशा के लिए बॉय-बॉय कहा जा सकता है। इसके अलावा नहाने से पहले दही और बेसन के लेप से शरीर पर मालिश करने से भी बदबू से छुटकारा मिलता है।





105   दांतों से ऐसे हटाएं तंबाकू और गुटखा के दाग, ये हैं अचूक उपाय  

https://ayurbedic-upachar.blogspot.com/2025/04/105.html



विडियो में देखिए दही खाने का सही तरीका >>

Visit website

Comments

Popular posts from this blog

002 पेट की हर तरह की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज ! घर पर ही बनेगी दवा

001 कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत, नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है, कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग

179 मोटापा से जीवनभर के लिए छुटकारा पाए ! इस आयुर्वेदिक फार्मूला का पालन करें