096 सिर्फ 7 दिन में छूमंतर हो जाएंगे स्ट्रेच मार्क, अपनाएं ये घरेलू उपाय

 सिर्फ 7 दिन में छूमंतर हो जाएंगे स्ट्रेच मार्क, अपनाएं ये घरेलू उपाय



आंतरिक त्वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और इसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है, जिससे त्वचा में स्ट्रैच मार्क्स बनते जाते हैं। स्ट्रैच मार्क्स से बचने के कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते है …

हमारे शरीर में कही भी स्ट्रैच मार्क्स पड़ जाते है तो हम परेशान हो जाते है। इसके लिए न जाने क्या-क्या करते है जिससे कि इनसे निजात मिल सके। कभी-कभी यह मार्क्स आपकी खूबसूरती पर एक धब्बा बन जाते हैं और कई तरीके आजमाने पर भी न तो ये जाते हैं और न ही हल्के होते हैं।

स्ट्रैच मार्क्स पडने का कारण है स्किन ओवर स्ट्रैच होना या फिर प्रेग्नेंसी के बाद, बॉडी बिल्डिंग, एक्स्ट्रा वेट गेन और कभी-कभार उम्र बढऩे के साथ भी आ जाते हैं। इन्हे हटाने के लिए हम महंगी से महंगी क्रीम का यूज करते है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन क्रीमो को बनाने के लिए कैमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो हमारी स्किन के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। हमारी त्वचा दो सतहों में बनी होती है।

जब कोई महिला गर्भवती होती है या कोई इंसान अचानक मोटा होता है तो हमारी त्वचा में भी खिंचाव आने लगता है। ऐसे में त्वचा की बाहरी सतह तो खिंच जाती है लेकिन आंतरिक त्वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और इसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है, जिससे त्वचा में स्ट्रैच मार्क्स बनते जाते हैं। स्ट्रैच मार्क्स से बचने के कुछ घरेलू उपाय तो हमारी किचन में ही मौजूद हैं जिनसे इन स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा पा कर अपनी खूबसूरती को वापस पाया जा सकता है। जानिए घरेलू उपायों के बारें में।

आलू का रस – आलू के रस से स्ट्रैच मार्क्स दूर करनें सबसें अच्छा घरेलू उपाय है। इसके लिए आलू के रस को प्रभावित जगह में लगाए और सूखने के बाद इसे साफ पानी से धों लें। इससे आपको जल्द ही फायदा मिलेगा, क्योंकि आलू में अधिक मात्रा में कई तरह के विटामिन एवं मिनरल्स होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स पर सीधा असर करके उसे कम कर देते हैं।

नींबू का रस – सर्दियों से नींबू का प्रयोग त्वचा के तरह-तरह के निशान को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। इसका भी इस्तेमाल आप स्ट्रैच मार्क्स की समस्या में कर सकते है। इसके लिए ताजे नींबू को काट कर इसका रस निकाल कर प्रभावित भाग में लगाएं और 10 मिनट तक लगाकर रखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धों लें।

चीनी – चीनी स्ट्रैच मार्क्स हटाने का काफी कारगर उपाय है। इसके लिए 1 चम्मच चीनी में बादाम का तेल और नींबू के रस डालकर मिला लें। इसके बाद इसे मार्क्स में लगाए। ऐसा एक महीने तक करने में आपको असर दिखने लगेगा।

एलोवेरा जेल – एलोवेरा जेल सौंदर्य के साथ-साथ हेल्थ के लिए लाभकारी है वैसे ही यह स्ट्रैच मार्क्स के लिए भी लाभकारी है। इससे निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ काफी फायदेमंद है। यह आपको त्वचा की किसी भी प्रकार की बीमारी से बचाता है। इसके लिए एक कप एलोवेरा में दो चम्मच विटामिन ई का तेल का पेस्ट बनाएं औऱ इसे प्रभावित जगह में लगाए और सुखने दें। यह खुद ही सोख जाएगा। इसका इस्तेमाल रोज करने से जल्द ही आपको फायदा दिखेगा।

पानी – पानी में त्वचा को नमी देने और त्वचा के रोमछिद्रों को पोषण देने के कुदरती गुण होते हैं जिससे कि चेहरे की लचक बनी रहती है और स्ट्रैच मार्क्स नहीं होते। हर आधे घंटे में पानी पिएं। इससे आपको कभी स्ट्रैच मार्क्स नही पडेगे।

कोकोआ मक्खन – शरीर के स्ट्रैच मार्क्स पर कोको मक्खन लगाने से दाग कम होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह में दिन में दो बार कोकोआ मक्खन से मसाज करें। ऐसा एक महीने करने से आपको फर्क खुद नजर आएगा।



097  कितना भी ख़राब (piles) बवासीर केवल 7 दिन में जड़ से खत्म  

https://ayurbedic-upachar.blogspot.com/2025/04/097.html





Visit website

Comments

Popular posts from this blog

002 पेट की हर तरह की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज ! घर पर ही बनेगी दवा

001 कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत, नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है, कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग

179 मोटापा से जीवनभर के लिए छुटकारा पाए ! इस आयुर्वेदिक फार्मूला का पालन करें