090 पित्त की पथरी से हैं परेशान तो ऑपरेशन की जगह अपनाएँ ये घरेलू उपाय, मिलेगा जल्द ही आराम!

 पित्त की पथरी से हैं परेशान तो ऑपरेशन की जगह अपनाएँ ये घरेलू उपाय, मिलेगा जल्द ही आराम!



इंसान के शरीर की संरचना बहुत ही जटिल है। इसके बारे में साधारण व्यक्ति जल्दी नहीं समझ सकता है। इंसानी शरीर बिमारी की चपेट में बहुत जल्दी आ जाता है। इस वजह से व्यक्ति जीवनभर किसी ना किसी शारीरिक समस्या से परेशान रहता है। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो जीवन भर निरोग रहते हैं। वह अपने शरीर और स्वास्थ्य का बहुत ज्यादा ख़याल रखते हैं। यही वजह होती है कि वह बहुत कम बीमार पड़ते हैं।

पथरी दो तरह की होती है:

शरीर में कई तरह की समस्याएँ होती हैं, उन्ही में से एक है पथरी की समस्या। पथरी दो तरह की होती है, एक गुर्दे की पथरी और दूसरा पित्त की पथरी। जब व्यक्ति को गुर्दे में पथरी हो जाती है तो पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। कई बार यह पेशाब के रास्ते बाहर भी निकल जाती है। लेकिन जब पित्त में पथरी हो जाती है तो पेट के दाएँ हिस्से में असहनीय दर्द होता है। ज्यादातर लोग इसे सर्जरी की मदद से निकलवाते हैं।

हो जाती है पाचन शक्ति कमजोर:

जब किसी व्यक्ति को पित्त में पथरी हो जाती है तो डॉक्टर तुरंत पित्त का ऑपरेशन करके पथरी को निकाल देता है। यह काफी तकलीफदेह प्रक्रिया होती है। इससे भविष्य में व्यक्ति की पाचन शक्ति भी काफी कमजोर हो जाती है। हमारे देश में औषधियों का काफी पहले से इस्तेमाल किया जाता रहा है। पित्त की पथरी को ठीक करने के लिए ऐसे कुछ घरेलू उपाय हैं, जिसे अपनाने के बाद बिना ऑपरेशन के पथरी की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

पथरी से निजात पाने के लिए अपनाएँ ये घरेलू उपाय:

सेब का जूस और सिरका: सेब में फोलिक एसिड मौजूद होता है जो पथरी को गलाने में काफी सहायक होता है। हर रोज सेब यह इसके जूस का सेवन करने से पथरी की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसके अलावा आप एक गिलास सेब के जूस में एक चम्मच सिरका मिलाकर डॉन में दो बार सेवन करें, जल्द ही आपकी पथरी गलने लगेगी।

नाशपाती का जूस: नाशपाती के जूस में पैक्टिन तत्व पाया जाता है जो लीवर में कॉलेस्ट्रोल को बनने और जमने से रोकता है। कॉलेस्ट्रोल ही पथरी का मुख्य कारक है। पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक गिलास नाशपाती का जूस मिलाएं। इसके बाद 2 चम्मच शहद मिलाकर इस जूस का दिन में तीन बार सेवन करें।

चुकंदर और खीरा: एक चुकंदर, एक खीरा और 4 गाजर लेकर उनका जिस बना लें। इस जूस का सेवन दिन में दो बार करें। इसमें मौजूद विटामिन सी और कोलोन तत्व ब्लैडर में जमे हुए विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है, इससे पथरी भी बाहर निकल जाती है।

पुदीना: पुदीने में तारपीन तत्व मौजूद रहता है जो पथरी को गलाने में मदद करता है। एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें कुछ ताज़ी पुदीना की पत्तियाँ डालें। अच्छे से उबलने के बाद पानी को ठंढा करके उसमें शहद मिलाएं और दिन में दो बार सिका सेवन करें।

सेंधा नमक: एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर पिएं,. इससे पथरी बहुत जल्दी गल जाती है। इस तरह आप इसे दिन में 2- बार पिए बहुत जल्दी आपको पथरी से छुटकारा मिल जायेगा।


091  रात को नाभि पर गाय घी की 2 बूंदे लगाने के ये फ़ायदे जान गये तो आज से लगा कर सोएँगे आप  

https://ayurbedic-upachar.blogspot.com/2025/04/091.html


इस विडियो में देखिए पथरी का आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक इलाज >>

Visit website

Comments

Popular posts from this blog

002 पेट की हर तरह की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज ! घर पर ही बनेगी दवा

001 कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत, नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है, कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग

179 मोटापा से जीवनभर के लिए छुटकारा पाए ! इस आयुर्वेदिक फार्मूला का पालन करें