029 महिलाओं के लिए अमृत है अशोक है पेड़, जानिए 5 बड़े फायदे

 महिलाओं के लिए अमृत है अशोक है पेड़, जानिए 5 बड़े फायदे



शोक का मतलब दुख है। अशोक का मतलब है दुख या दर्द से राहत देने वाला। अशोक एक ऐसा वृक्ष है जिसके कई गुण हैं। इसका वैज्ञानिक नाम सरका असोच (Saraca asoca) है। यह पेड़ भारतीय उपमहाद्वीप खासकर दक्षिण भारत, मध्य और पूर्वी हिमालय के करीब पाया जाता है। अशोक वृक्ष को नेपाल, भारत और श्रीलंका में पवित्र माना जाता है। इस वृक्ष के साथ बौद्धों और हिंदुओं की मजबूत धार्मिक आस्था जुड़ी है। ऐसा कहा जाता है कि गौतम बुद्ध का जन्म अशोक वृक्ष के नीचे हुआ था। आयुर्वेद में हेमपुष्प या ताम्र पल्लव कहा जाने वाला अशोक का पेड़, सेहत की समस्याओं का समाधान करने में मददगार है। इसके पत्ते, छाल, फूल, बीज और यहां तक कि जड़ें भी दवा के रूप में प्रयोग की जाती हैं।

जानिए इसके यह 5 फायदे >>

1- महिलाओं के कुछ रोगों में यह विशेष रूप से लाभकारी है। माहवारी के समय होने वाला कष्ट हो या श्वेत प्रदर की समस्या, दोनों में ही यह लाभकारी है। इसकी छाल को पीसकर, बराबर मात्रा में मिश्री के साथ दिन में 3 बार लें।
2- अशोक की छाल को पानी में उबालकर गाढ़ा काढ़ा तैयार इसे सरसों के तेल के साथ मिलाकर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से काफी फायदा होता है और त्वचा साफ होती है।
3- पथरी यानि स्टोन की समस्या होने पर अशोक के बीज लाभकारी हैं। अशोक के बीजों की 2 ग्राम मात्रा लेकर पानी के साथ पीस लें और दो चम्मच रोजाना पिएं। इससे पथरी के दर्द से राहत मिलेगी।
4- पेशाब संबंधी समस्याओं में भी अशोक के बीजों को पानी में पीसकर नियमित 2 चम्मच पीने से पेशाब में रूकावट एवं अन्य समस्याओं में लाभ होता है।
5- दो से तीन ग्राम की मात्रा में अशोक के फूल लेकर इन्हें दही में मिलाकर खाने से गर्भधारक करने में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और आसानी से गर्भधारण हो सकता है।

इस विडियो में देखिए कैसे ये पेड़ मासिक धर्म की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है >>

अशोक के पेड़ का उपयोग रोगों से छुटकारा दिलाने और शारीरिक दुख दूर करने के लिए हजारों साल से होता आ रहा है। यह मुख्य रूप से स्त्री रोग, रक्त बहने के विकारों और मूत्र रोगों में काफी फायदेमंद है। अशोक की छाल कसैली, रूखी और स्वभाव से ठंडी होती है। अशोक के पत्ते लम्बे होते हैं जिसे लोग ताम्रपत्र भी कहते हैं। इसका फूल सुन्दर और सुगन्धित होता है। इसका फल फलियों के रूप में होता है। अशोक की छाल, पत्तों, फूलों और बीजों का प्रयोग दवा के लिए किया जाता है। इसके छाल में टैनिन, कैटीकाल, उड़नशील तेल, कीटोस्टेरोल, ग्लाइकोसाइड, सेपोनिन, कैल्शियम और आयरन जैसे यौगिक पाए जाते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं कि अशोक के क्या क्या औषधिक गुण हैं।




030  कान दर्द ने कर दिया है बेहाल तो आजमाए ये दमदार घरेलू उपाय  

https://ayurbedic-upachar.blogspot.com/2025/04/030.html



 

Visit website

Comments

Popular posts from this blog

002 पेट की हर तरह की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज ! घर पर ही बनेगी दवा

001 कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत, नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है, कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग

179 मोटापा से जीवनभर के लिए छुटकारा पाए ! इस आयुर्वेदिक फार्मूला का पालन करें