024 त्वचा के जलने पर करें ये घरेलू उपाय, जलन होगी तुरंत बंद

 त्वचा के जलने पर करें ये घरेलू उपाय, जलन होगी तुरंत बंद



घर में काम करते समय अक्सर महिलाओं को जलने की प्रॉब्लम आती है। कई बार किसी गर्म चीज पर हाथ लग जाता है तो कभी तेल गिर जाता है। ऐसे में असहनीय दर्द होता है और हाथों पर जलने के निशान पड़ जाते हैं। आज आपको कुछ एेसे घरेलू उपाय बताएंगें जिससे आप जलन के दर्द और निशान से छुटकारा पा सकते है।

जलने के कई कारण जैसे गर्म तेल, गर्म पानी, किसी रसायन, गर्म बरतन पकड़ने से या दिवाली के पटाखे के बारूद से भी कोई व्यक्ति जल सकता है। इसके अलावा खाना पकाते समय महिलाएं अक्सर जल जाती हैं। जिसमें गर्म दूध या गर्म तेल से जलना मुख्य होता हैं। वहीं बच्चे अक्सर खेल-कूद या शैतानी करते समय आग या फिर अन्य किसी गर्म चीज की चपेट में आकर जल जाते हैं। इसलिए आग से सुरक्षा बहुत जरूरी है। मामूली रूप से जलने के जख्म तो समय के साथ भर जाते हैं, लेकिन गंभीर रूप से जलने पर संक्रमण को रोकने और घावों को भरने के लिए विशेष देखभाल जरूरी होती है। उष्णता के अलावा रेडिएशन, रसायन, बिजली से होने वाले जख्मों को भी जलने की श्रेणी में रखा जाता है।

जलने पर क्या करें-
जले हुए स्थान को साफ और ठंडे पानी से धीरे-धीरे धोएं। हो सके तो जले हुए अंग पर नल से धीरे- धीरे पानी गिरने दें। संभव हो तो सिल्वरेक्स या बरनोल का लेप लगाएं। प्राथमिक उपचार के तौर पर जले हुए अंग पर सोफरामाइसिन भी लगा सकते हैं। इसके बाद मरीज को जल्द से जल्द चिकित्सक को दिखाएं। चिकित्सक की सलाह के मुताबिक दवाओं का सेवन करें। इसके अलावा अगर आपके पास एलोवेरा जेल या एंटीबायोटिक क्रीम है तो उसे जले हुए भाग पर लगा सकते हैं। एलोवेरा घाव भरने के साथ ही त्वचा को ठंडक भी देता है।

घाव के ऊपर ढीली पट्टी या न चिपकने वाली पट्टी बांध लें और हवा से रखें ताकि दर्द कम हो। घाव गहरा है तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ऐसे में आपको त्वचा प्रत्यारोपण की भी जरूरत पड़ सकती है। जख्म के थोड़ा सूखने पर सूखी पट्टी को ढीला करके बांधें, ताकि गंदगी और संक्रमण न फैले। सांस नहीं चल रही हो तो सीपीआर दें।


आग या किसी गरम चीज से अचानक से जल जाने से शरीर में फफोले पड़ जाते हैं। घी, तेल, दूध, चाय, भाप, गरम तवे से जलने से भी फफोले पड़ जाते हैं। काफी तेज जलन होती है। कभी-कभी फफोलों में मवाद भी आ जाता है। इसके घरेलू उपाय निम्न लिखित हैं। – यदि किसी व्यक्ति की त्वचा जल गई है तो उसके जले हुए भाग को तुरंत पानी के अन्दर करके काफी देर तक हिलाते रहना चाहिए।

जब जलन शांत हो जाए । – आलू पीसकर लगाना चाहिए। इससे रोगी की जलन बहुत जल्दी ठीक हो जाती है । शरीर पर किसी भी तरह का घाव होने पर या चोट लग जाने पर पहले गोमूत्र या गर्म पानी से धोना है। उसके गेंदे के फूल की पंखुड़ियां, हल्दी और गोमूत्र की चटनी बनाकर लगानी है इसके बाद CALENDULA OFFICINALIS (MOTHER TINCHER) लगा कर गेंदे के फूल (पंखुड़ियां) चटनी करके लगाना है। उस जख्म भी जल्दी भरने के लिए शरीर पर किसी भी तरह का घाव, बहुत गंभीर चोट वाला पूरा आर्टिकल पढे।

कुछ घरेलू उपाय >>

1. जलने वाले स्थान को साफ और ठंडे पानी से धोएं।

2. जलन को कम करने के लिए आलू पीसकर लेप लगाएं। इसके इस्तेमाल से काफी राहत मिलती है।

3. जले हुए स्थान पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से दाग-धब्बे कम नजर आते है।

4. पीतल की थाली में सरसों का तेल और पानी को नीम के पतों के साथ मिलाकर जले हुए स्थान पर लगाने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

5. काले तिलों को पीसकर जलने वाले स्थान पर लगाने से जलन और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

6. आग से जलने पर मेथी के दानों को पानी में पीसकर लेप करने से जलन दूर होती है और फफोले नहीं पड़ते।

7. शरीर के किसी भी जले अंग पर सिरस के पत्ते मलने से फायदा होता है।




025  20 साल पुरानी ब्लड प्रेशर की बीमारी को भी ठीक कर देगा ये घरेलू इलाज  

https://ayurbedic-upachar.blogspot.com/2025/04/025.html



Visit website

Comments

Popular posts from this blog

002 पेट की हर तरह की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज ! घर पर ही बनेगी दवा

001 कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत, नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है, कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग

179 मोटापा से जीवनभर के लिए छुटकारा पाए ! इस आयुर्वेदिक फार्मूला का पालन करें