018 अगर आप भी घमौरियों से परेशान हैं तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

 अगर आप भी घमौरियों से परेशान हैं तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे



चिलचिलाती धूप और पसीने की वजह से घमौरियां होना आम बात है। इसका ज्यादा असर छोटे बच्चों पर होता है। धूप में खेलने की वजह से उनके माथे, पीठ और गर्दन पर घमौरियां हो जाती है। इसके अलावा कई बड़े लोग भी इस समस्या से काफी परेशान रहते हैं। इससे बदन पर जलन और खुजली शुरू हो जाती है जिसके लिए लोग टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका असर कुछ देर ही रहता है। इसको जड़ से खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे करने चाहिए।

घमौरियों दूर करने के घरेलू उपाय >>

1- मुल्तानी मिट्टी –
घमौरियां होने पर शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर लगाने से काफी फायदा होता है। इससे कुछ ही दिनों में घमौरियों की समस्या ठीक हो जाती है।
2- नारियल तेल –
नारियल तेल में कपूर पीस कर मिलाएं और नहाने के बाद इसे घमौरियों पर लगाएं। रोजाना दिन में 2 बार इससे शरीर की मालिश करने पर घमौरियां ठीक हो जाएंगी।

3- मेंहदी- 
घमौरियों की समस्या को तुरंत खत्म करने के लिए मेंहदी का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और घमौरियां ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा नहाने के पानी में मेंहदी के पत्तों को पीस कर मिलाएं और उससे स्नान करें।
4- देसी घी –
शरीर पर घमौरियां होने पर गाय या भैंस के शुद्ध घी से शरीर की मालिश करें।
5- नीम- 
नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबालें और इसे ठंडा करें। इस पानी से नहाने पर घमौरियों से राहत मिलेगी।




019   पैर की चोट के लिए 10 महीने से काट रहे थे डॉक्टर के चक्कर ! इस तरीके से मात्र 15 दिन में हुई ठीक  

https://ayurbedic-upachar.blogspot.com/2025/04/019.html




Visit website

Comments

Popular posts from this blog

002 पेट की हर तरह की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज ! घर पर ही बनेगी दवा

001 कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत, नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है, कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग

179 मोटापा से जीवनभर के लिए छुटकारा पाए ! इस आयुर्वेदिक फार्मूला का पालन करें