016 ऐसे दूर होगी आँखों की थकावट ! मोबाइल और कंप्यूटर प्रयोग करने वालो के लिए बहुत जरुरी

 ऐसे दूर होगी आँखों की थकावट ! मोबाइल और कंप्यूटर प्रयोग करने वालो के लिए बहुत जरुरी



टेक्नॉलजी के इस दौर में ज्यादातर लोग अपना वक्त मोबाइल या लैपटॉप पर बिताते हैं जिसका सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। नतीजा, आंखों में सूजन, डार्क सर्कल्स आदि। शुरुआती दौर में ही अगर इन समस्याओं पर ध्यान ना दिया जाए तो यह बढ़ भी सकती हैं। हेल्थी डायट के साथ-साथ आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज भी आंखों की थकान दूर कर सकती है। आगे जानिए आसान उपाय जिनसे आपकी आंखों को आराम मिलेगा

फल और सब्जियां खाएं 
हेल्थी डायट के अभाव में आंखें थकी-थकी सी लगती हैं। ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और आपको भी थकावट से राहत मिलती है।

पर्याप्त नींद लें 
आंखों को आराम देने के लिए पर्याप्त और गहरी नींद बेहद जरूरी है। कई बार नींद की कमी के कारण आंखों में सूजन आ जाती है और आंखों से थकावट झलकने लगती है। एक सामान्य व्यक्ति को रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे ना केवल आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं बल्कि आपके पूरे शरीर की थकावट दूर हो जाती है।

हथेली की मदद लें 
दोनों हाथों को रगड़ें और आंखों को बंद कर हाथों को आंखों पर रखें, इससे थकान कम होगी। उसके बाद आंखों को खोलकर आई बॉल्स को चारों दिशाओं में घुमाएं। फिर आंखें बंद कर गहरी सांस लें और रिलैक्स करें।

आंखों पर रखें चम्मच 
दो चम्मच लें और इन्हें ठंडे पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दें। इन चम्मचों को उल्टा कर आंखों पर एक मिनट के लिए रखें। चम्मच से मिलने वाली ठंडक आपकी आंखों की थकान को दूर करने में मदद करती है।

दूध 
ठंडा दूध थकी हुई आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक कप ठंडा दूध लें। उसमें कुछ कॉटन बॉल्स डालें और एक मिनट के लिए उसे भीगने दें। अब आराम से लेट जाएं और इन कॉटन बॉल्स को 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें।




017   अगर आपको भी खराटे आते है तो नजरअंदाज न करें, इस तरीके से मिलेगा छुटकारा  

https://ayurbedic-upachar.blogspot.com/2025/04/017.html





Visit website

Comments

Popular posts from this blog

002 पेट की हर तरह की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज ! घर पर ही बनेगी दवा

001 कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत, नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है, कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग

179 मोटापा से जीवनभर के लिए छुटकारा पाए ! इस आयुर्वेदिक फार्मूला का पालन करें